Navi Mumbai Fire: वाशी में तेल कंपनी में भीषण आग, प्लाईवुड और कूरियर कंपनी तक पहुंची लपटें; रात 2 बजे तक जूझते रहे दमकलकर्मी

Navi Mumbai Fire: दमकल की गाड़ी (सांकेतिक)

नवी मुंबई के वाशी सेक्टर-18 में रविवार रात एक तेल कंपनी में लगी आग ने देखते ही देखते पास की प्लाईवुड और कूरियर कंपनी को भी चपेट में ले लिया। करीब 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करोड़ों के नुकसान की आशंका है।